विस्तार और निवेश पर जोर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एमडी बोले – “निकट भविष्य में दिखेगा लाभ”
व्यापार: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस इस समय निवेश और विकास के चरण में है और जल्द ही मुनाफे में आने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने एविएशन इंडिया और दक्षिण एशिया 2025 के दौरान यह जानकारी दी।
व्यवसाय के लिए विकास और निवेश का दौर
सिंह ने कहा कि यह हमारे व्यवसाय के विकास और निवेश का दौर है। इस वृद्धि को आत्मसात करने में थोड़ा समय लगता है। हम अभी भी नेटवर्क को पुनर्गठित कर रहे हैं, जिसका अधिकांश हिस्सा पहले से तय है।
AIX कनेक्ट के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने हाल ही में AIX कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के साथ विलय पूरा किया है। वर्तमान में एयरलाइन के पास 110 विमानों का बेड़ा है, जिसमें एयरबस A320, A321 और बोइंग B737 तथा B737 मैक्स शामिल हैं। सिंह ने कहा कि यह निवेश का चरण है, लेकिन यह एक लाभदायक व्यवसाय बनने जा रहा है।
एयरलाइन का उद्देश्य
एयरलाइन ने पिछले महीने से एक व्यापक नेटवर्क अनुकूलन अभ्यास शुरू किया है। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी को बढ़ाना, हब संचालन को मजबूत करना, व प्रमुख बाजारों में आवृत्ति घनत्व का निर्माण करना है। शीतकालीन कार्यक्रम में एयरलाइन 114 घरेलू मार्गों पर 2,700 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें और 70 मार्गों पर 780 छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करेगी।

राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी