छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ विदा, अब दिन में रहेगी चटक धूप
रायपुर। राज्य में अब बरसात का दौर पूरी तरह खत्म होने जा रहा है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान में हल्के बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण बिहार और उसके आसपास ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, लेकिन इसका असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा। यानी अब प्रदेश में नमी घटेगी और दिन में चटक धूप का असर रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप तेज और मौसम साफ रहने की संभावना है।
उमस बरकरार, तापमान रहेगा सामान्य
राजधानी सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति लगभग 19 किमी प्रति घंटा और आर्द्रता करीब 75% दर्ज की गई है।
तेज धूप के कारण दिन में हल्की उमस महसूस होगी। मौसम विभाग ने यूवी इंडेक्स 6.4 (उच्च) रहने की चेतावनी दी है, इसलिए विशेषज्ञों ने दिन में सीधी धूप में अधिक देर तक न रहने की सलाह दी है।
प्रदेश भर में रहेगा साफ आसमान
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के किसी भी हिस्से में अगले 24 घंटों में वर्षा की संभावना नहीं है। दृश्यता लगभग 15 किलोमीटर और बादलों की मात्रा केवल 9% रहेगी।
प्रदेश में बुधवार को राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.5°C और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 18.5°C दर्ज किया गया। वहीं बीजापुर, कुटरू और दरभा क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई, जो मानसून की विदाई से पहले की अंतिम वर्षा मानी जा रही है।
कल भी रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ रहेगा। रायपुर में आसमान आंशिक मेघमय रह सकता है, जबकि तापमान लगभग 32°C अधिकतम और 23°C न्यूनतम के आसपास रहेगा।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण