नयनदीप की चाल ने मचाया तहलका, आरुष और मनीषा का गुस्सा, देखें नया प्रोमो
मुंबई: राइज एंड फॉल शो में आए दिन प्रतियोगियों के बीच कहासुनी हो रही है। आज मंगलवार के दिन शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नयनदीप पर बाली समेत कई कंटेस्टेंट भड़कते नजर आ रहे हैं।
क्या नयनदीप ने बाली को नाखूनों से मारा?
शो के नए प्रोमो के शुरुआत में दिखता है कि नयनदीप कहते हैं, 'किसी को मैंने जानबूझ कर कुछ नहीं किया, वहां कितनी जगह थी।' यह सुन आरुष भोला गुस्से में नयनदीप से कहते हैं, 'कितनी जगह थीं, तुमने उसे दूसरी बार खींचा था।' इसके बाद बाली, नयनदीप से कहते हैं, 'तुम हर चैलेंज बोलते होकि फेयर नहीं होता है, बल्कि तुम खुद फेयर नहीं हो।' यह सुन मनीषा रानी, नयनदीप से कहती हैं, 'यही चीज अगर तुम्हारे साथ हुई होती, तो तुम हंगामा खड़ा कर देते।' इसके बाद देखने को मिलता है कि बाली और आरुष भोला कहते हैं कि देखो बाली के सीने पर किस तरह से नाखूनों से वार किया गया है।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस प्रोमो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आरुष भोला ही विनर हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने बोला, 'आरुष भोला से ज्यादा इस ट्रॉफी का हकदार कोई नहीं है। उनकी कड़ी मेहनत, करिश्मा और दमदार उपस्थिति उन्हें एक सच्चा विजेता बनाती है, क्योंकि फाइनल में उन्हें उनकी जरूरत है।' इसके अलावा अन्य यूजर्स बाली और मनीषा रानी की भी तारीफ कर रहे हैं।

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की