अजय देवगन लौटे डबल धमाल के साथ, ‘दे दे प्यार दे 2’ ट्रेलर ने मचाया धमाका
मुंबई: फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ। अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पहले ही अपने टीजर और स्टारकास्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा में थी। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
तलाकशुदा आदमी के प्यार में पड़ीं रकुल!
ट्रेलर की शुरुआत शादी के लिए लड़का देखने के लिए होती है। रकुलप्रीत अपने पिता (आर माधवन) और मां (गौतमी कपूर) से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती हैं। साथ ही बताता हैं कि उसकी उम्र ज्यादा है और वह तलाकशुदा है। माता-पिता कहते हैं, 'उम्र तो बस नंबर है। लड़के को बुलाओ'। बातचीत का सिलसिला शुरू होता है और फिर कई और बातें निकलकर आती हैं। लड़के (अजय देवगन) को दाल पसंद नहीं हैं। उम्र कितनी है इसका खुलासा नहीं हो पाता है। ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें इमोशंस के साथ कॉमेडी का तड़का है।
अजय देवगन और रकुल प्रीत की वापसी
फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अपने पुराने किरदारों, आशीष और आयशा के रूप में लौटे हैं। 2019 में आई पहली फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने दर्शकों को खूब हंसाया और दिल छू लिया था। अब इसका दूसरा पार्ट भी उसी मस्ती, रोमांस और फैमिली ड्रामे के डबल डोज का वादा कर रहा है।
ट्रेलर में कॉमेडी-इमोशन का तड़का
ट्रेलर में जहां एक तरफ मजेदार पंचलाइन्स हैं, वहीं दूसरी ओर इमोशनल पलों की झलक भी देखने को मिलती है।
फिल्म की नई स्टारकास्ट
इस बार फिल्म में कई नए चेहरे भी जुड़े हैं। आर. माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकारों की एंट्री ने फिल्म में नई जान डाल दी है। साथ ही, जावेद जाफरी भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि माधवन और अजय देवगन के बीच के कॉमिक सीन फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी साबित होंगे।
फिल्म की कहानी में क्या है खास?
‘दे दे प्यार दे 2’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। अब जब आशीष, आयशा के परिवार के बीच कदम रखता है, तो रिश्तों की उलझनें और हंसी का तड़का दोनों ही बढ़ जाते हैं। क्या उम्र का फर्क एक बार फिर उनके प्यार की राह में मुश्किल बनेगा या इस बार परिवार सबको स्वीकार कर लेगा? यही सवाल फिल्म का मूल भाव है।
फिल्म की रिलीज डेट
निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और लव फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की