इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड की कवायद तेज, अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा की सरकार (BJP government) बने दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अभी तक निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण में भी राजनीतिक बोर्ड की कवायद शुरू हो रही है। इंदौर से कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं और अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए भोपाल के पदाधिकारियों को साधने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इस पद के लिए संगठन के अलावा संघ की पसंद भी मायने रखेगी।
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, मुकेश राजावत, जीतू जिराती, टीनू जैन, सुदर्शन गुप्ता, हरिनारायण यादव के नाम चर्चा में है। राजावत और टीनू जैन नगर अध्यक्ष की दौड़ में भी थे, लेकिन तब संगठन ने सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया था। इस कारण दोनों अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और दीपावली के बाद घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और संचालक मंडल भी काबिज होगा।
दो मर्तबा पहले अध्यक्ष की घोषणा की गई और कुछ समय बाद संचालक मंडल घोषित किया गया, लेकिन इस बार अध्यक्ष के साथ संचालक मंडल भी तय हो जाएगा। उधर भाजपा की नगर कार्यकारिणी की भी जल्दी ही घोषणा होगी। नामों को लेकर तीन माह पहले रायशुमारी हो चुकी है।

नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana