पहली बार रैंप पर उतरीं अनीत पड्डा, शो स्टॉपर बनकर चुराया सबका ध्यान — देखें वीडियो
मुंबई: इन दिनों लैक्मे फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है, जिसके ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री अनीत पड्डा शामिल हुईं। फिनाले की शुरुआत में ही एक्ट्रेस ने पहली बार रैंप वॉक किया और वहां मौजूद सभी को आकर्षित कर लिया। अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखें वीडियो।
अनीत पड्डा ने खूबसूरत गाउन में बिखेरा जलवा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री अनीत पड्डा रैंप वॉक करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस शाइनिंग गाउन पहने दिख रही हैं, जो उनके लुक को काफी निखार रहा है। अंत में रैंप वॉक से जाते समय अभिनेत्री ने प्रशंसकों को फ्लाइंग किस दिया। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान उनके लुक को बेहद ही आकर्षक बनाने का काम किया।
एक्ट्रेस बनीं शो स्टॉपर
वायरल वीडियो के अनुसार अभिनेत्री अनीत पड्डा लैक्मे फैशन इवेंट के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत करने वाली शो स्टॉपर बनीं। एक्ट्रेस का अंदाज नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘यह उनका पहली बार रैंप वॉक था। वह वास्तव में बहुत घबराई हुई थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे बखूबी किया, अन्य अभिनेत्रियों से बेहतर। हमें उनके आत्मविश्वास की सराहना करनी चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने बहुत अच्छा किया, क्योंकि उनका यह पहला रैंप वॉक था।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा, 'स्टनिंग डेब्यू रनवे पर।'
सैयारा फिल्म से छाईं अनीत पड्डा
अनीत पड्डा ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत हाल ही में 'सैयारा' फिल्म से की। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अब आने वाले समय वो कई फिल्मों में जल्द नजर आ सकती हैं।

बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
एनजीटी आदेश के बावजूद बरगी में जारी था जलविहार, सामने आई लापरवाही