ऋतिक-अक्षय जैसे दिग्गजों संग किया काम, बॉलीवुड में ऐसे बनीं पूजा हेगड़े की खास पहचान
मुंबई: साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड सिनेमाई दुनिया में काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार तक, जैसे सितारों के साथ काम किया है। आज 13 अक्तूबर के दिन पूजा हेगड़े अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे अभिनेत्री की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, तो चलिए जानते है।
मोहनजोदड़ो
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में साल 2016 में 'मोहनजोदड़ो' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म में छानी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म गरीब किसान सरमन की कहानी दिखाती है, जो अत्याचार के खिलाफ लड़ने का फैसला करता है। यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता के दौर पर आधारित ऐतिहासिक कहानी थी। भले ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली, लेकिन पूजा हेगड़े के प्रदर्शन को सराहा गया।
हाउसफुल 4
फरहद सामजी के निर्देशन में साल 2019 में एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा के अलावा पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े ने राजकुमारी माला और आधुनिक काल की पूजा दोनों भूमिकाएं निभाईं। आपको बताते चलें कि यह कहानी पुनर्जन्म पर आधारित थी और इसने दर्शकों को खूब हंसाया था।
सर्कस
पूजा हेगड़े साल 2022 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन ‘सर्कस’ का हाल रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों से पूरी तरह से अलग रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो गई। आपको बताते चलें कि फिल्म में पूजा हेगड़े ने माला का किरदार निभाया था।
किसी का भाई किसी का जान
फरहाद सामजी के निर्देशन में साल 2023 में पूजा हेगड़े बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। आपको बताते चलें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े ने भाग्यलक्ष्मी की भूमिका निभाई थी।

बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
एनजीटी आदेश के बावजूद बरगी में जारी था जलविहार, सामने आई लापरवाही