महतारी वंदन योजना: दीपावली के पहले मिली राशि ने त्यौहार के उत्साह को किया दुगुना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली के रंग भर दिए हैं। दीपावली से पूर्व योजना की 20वीं किश्त जारी होने से महिलाओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही है। योजना से लाभान्वित महिलाएं न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर हैं।
बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक की आदिवासी अंचलों की महिलाएं इस योजना से विशेष रूप से लाभान्वित हो रही हैं। ग्राम विचारपुर पंचायत के आश्रित ग्राम जुरेली की श्रीमती सुशीला बाई बताती हैं कि पहले परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई होती थी, लेकिन महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाले 1000 रुपए ने उन्हें आर्थिक राहत दी है। वे कहती हैं, अब महीने की शुरुआत में ही सुकून महसूस होता है। राशन, बच्चों की जरूरतें और घर की छोटी-मोटी चीजें आसानी से पूरी हो जाती हैं। दशहरा-दीवाली के पहले मिली राशि तो हमारे लिए खुशियों की सौगात है।
वहीं ग्राम सिलपहरी की श्रीमती उर्वशी भानू स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार की आय में सहयोग देती हैं। वे कहती हैं, घर के खर्च पूरे करना आसान नहीं था, पर महतारी वंदन योजना से मिली राशि ने बड़ी मदद की है। अब बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों को पूरा करना सहज हो गया है। यह राशि हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं।
महिलाओं ने संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की वास्तविक चिंता की है। यह योजना सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई है।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जन-कल्याणकारी सोच का सशक्त उदाहरण है। इस योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को संबल और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित किया है।

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की