शनिवार को स्टॉक मार्केट में बजेगी घंटी, वजह और समय जानकर चौंक जाएंगे
व्यापार: आम तौर पर शनिवार को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होता, पर बाजार में मॉक ट्रेडिंग होगी यानी बाजार खुला रहेगा। इस दौरान आम ट्रेडर और निवेशक भी ट्रेडिंग कर सकेंगे। हालांकि, यह कारोबार सामान्य दिनों की तरह दिनभर नहीं हो सकेगा। मॉक ट्रेडिंग की टाइमिंग और शर्तें अन्य दिनों से अलग हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 4 अक्तूबर शनिवार को मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित होगी। इस दौरान इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटि्वस में कारोबार हो सकेगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग के लिए होगी मॉक ट्रेडिंग
मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन ट्रेडिंग सिस्टम्स और बाजार के इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग करने ओर किसी भी तरह की इमरजेंसी की स्थिति में ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को फाइनेंशियल रिस्क से बचाते हुए नए सिस्टम्स के लिए अभ्यस्त बनाने के लिए किया जाता है। शनिवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग टाइम सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा। इसके लॉगइन टाइम सुबह 10.15 बजे से 11 बजे तक होगा।
शनिवार को आयोजित होने वाले मॉक ट्रेडिंग का मकसद केवल बाजार के नए सिस्टम से परिचय करना और उसका परीक्षण करना है। इस सेशन के दौरान होने वाले ट्रेडों पर कोई मार्जिन लायबिलिटी या पे-इन और पे-आउट लायबिलिटी नहीं होगी।
शनिवार को बाजार की टाइमिंग
लॉग इन: 10:15 AM - 10:45 AM
मॉर्निंग ब्लॉक डील विंडो: 10:45 AM - 11:00 AM
प्री-ओपन: 11:00 AM - 11:08 AM
ऑर्डर अवधि: 11:00 AM - 11:08 AM
मिलान अवधि: 11:08 AM - 11:15 AM
ट्रेडिंग (T+1): 11:15 AM - 03:30 PM
ट्रेडिंग (T+0): 11:15 AM - 01:30 PM
विशेष प्री-ओपन: 11:00 AM - 11:45 AM
ऑर्डर प्रविष्टि अवधि: 11:00 AM - 11:45 AM
मिलान अवधि: 11:45 AM - 12:00 PM
एसएमई/एसएमएस ट्रेडिंग: 12:00 PM - 03:30 PM
सत्रांत ब्लॉक डील विंडो: 01:30 PM - 01:45 PM
समापन: 03:30 PM - 03:40 PM
समापन के बाद: 03:40 PM - 03:50 PM
बिजनेस सेटलमेंट (T+1): - 04:00 PM
बिजनेस सेटलमेंट (T+0): - 01:45 PM

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण