मोहम्मद नबी ने दुख के बावजूद दिखाई कमाल की ताकत, एक ओवर में जड़े पांच छक्के
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। नबी ने सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रन बना डाले और श्रीलंका के गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने बाएं हाथ के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालगे के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। इसके बावजूद अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
मुकाबले के दौरान ही वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। टीम प्रबंधन ने यह खबर मैच खत्म होने तक खिलाड़ी को नहीं दी। मुकाबले के बाद श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या खुद मैदान पर वेलालगे को ढांढस बंधाते नजर आए।
नबी को मिली खबर, हुए भावुक
मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने मोहम्मद नबी को इस दुखद घटना की जानकारी दी। एक रिपोर्टर ने कहा, 'वेलालगे के पिता का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ा था मैच के बीच में।' नबी यह सुनकर हैरान रह गए। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नबी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'दुनिथ वेलालगे को उनके पिता के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं। मजबूत बने रहो भाई।'
कुसल मेंडिस के दम पर श्रीलंका की जीत
इस मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह पक्की कर ली। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अंतिम ओवरों में कमिंदु मेंडिस ने भी 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम को आठ गेंदें शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
असालंका ने टीम की तारीफ की
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने मैच के बाद टीम की तारीफ की और कहा, 'मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। लगभग परफेक्ट गेम खेला हमने। पावरप्ले में हमारे तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। (कुसल) परेरा के कैच शानदार थे। हम टी20 में सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग साइड बनना चाहते हैं और इसके लिए हर कैच पकड़ना जरूरी है।

बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ