सड़क से लेकर कक्षा तक फैला पानी, अभिभावक बोले- बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले
शाजापुरः मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में ऐसे कई सरकारी स्कूल हैं। इनमें सुविधाओं की कमी के चलते स्टूडेंट्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला नलखेड़ा तहसील के संकुल केंद्र बड़गांव अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय गुराड़िया खाती में है। स्कूल का खेल मैदान बारिश के पानी से तालाब में बदल गया है। दरअसल, स्कूल का ग्राउंड बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश के समय जंगल से आता हुआ पानी स्कूल के खेल मैदान में से होकर निकलता है। इससे परिसर में घुटनों तक पानी भर जाता है। यह स्थिति किसी हादसे को न्योता दे रही है।
बच्चों को गोद में निकालने की मजबूरी
स्कूल परिसर में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, पढ़ाई जारी रखने के लिए शिक्षकों और परिजनों को उन्हें गोद में उठाकर ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार वाटर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की है। लेकिन वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है।
बाढ़ को पार करने को मजबूर छात्र
ग्रामीणों ने बताया कि जो बच्चे लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए जागरूकता रैली तक निकालने का कार्य करते हैं। वे बच्चे परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था न होने कारण परेशानी का दंश झेलने पर मजबूर हैं। जिस स्कूल में पानी निकासी की समस्या मुंह फैलाए खड़ी है उस परिसर में ही अधिकारियों द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, सरकारी स्कूल गड्ढे में तब्दील हो गए हैं। वहीं, मामले को लेकर नलखेड़ा तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव का कहना कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। जल्द से जल्द अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ