लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी, मंच से सीएम मोहन यादव बोले- घर में घुसने मत देना…
MP News:झाबुआ जिले के पेटलावद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाड़ली बहना को योजना(Ladli Behna Yojana) की 28वीं किस्त जारी की। शुक्रवार को खातों में 1541 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। इसी के साथ बहनों के खातों में 1250 रुपए पहुंच गए। भाई-दूज के बाद हर माह 1500 रुपए मिलेंगे। सीएम ने बिना नाम लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा।
घर में घुसने मत देना…
कहा, कांग्रेस नेता बहनों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेसी बेशर्मी से कहते हैं कि बहनें पैसा लेकर दारू पी जाती है। बहनो! कांग्रेसियों को जवाब दो और उन्हें घर व मोहल्ले में घुसने मत देना। सीएम ने कहा कि माताएं-बहनें हर पैसे का सदुपयोग करती हैं।
फैक्ट फाइल
- 41 हजार करोड़ रुपए लाड़ली बहना को दिए जा चुके जून 2023 से अब तक।
- 1000 रुपए प्रतिमाह देने से शुरू हुई योजना, अभी 1250 रुपए दिए जा रहे।
- 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे भाई-दूज के बाद।
- 345.34 करोड़ से 72 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोर्कापण किया मुख्यमंत्री ने
- 194.56 करोड़ से 35 कार्यों का भूमिपूजन 150.78 करोड़ से बने 37 कार्यों का लोकार्पण।

धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल