टीम इंडिया का हॉट मुकाबला, लेकिन 50% सीटें खाली; क्या इन खिलाड़ियों की वजह से है दर्शकों की कमी?
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान स्टेडियम में फैंस की कमी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की टेंशन बढ़ा दी है. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने महामुकाबले से ACC को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस मैच को लेकर भी फैंस ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से इस मुकाबले के आधे टिकट भी अभी बिके नहीं हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर ने इसकी एक बड़ी वजह बताई है. उनका दावा है कि टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में न खेलने की वजह से फैंस स्टेडियम में नहीं आ रहे हैं.
आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा दावा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के टिकट उम्मीद के मुताबिक जल्दी न बिकने पर बड़ा दावा किया है. उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति को इसकी बड़ी वजह बताई. इस मुकाबले के टिकट अभी तक 50 फीसद भी नहीं बिके हैं.
उन्होंने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी फैंस को खूब आकर्षित करते हैं. उनके न खेलने की वजह से इस टूर्नामेंट पर असर पड़ा है. आकाश ने कहा, “जब विराट रणजी ट्रॉफी मैच खेलने गए थे, तब भी स्टेडियम लगभग भर गया था. उनकी अनुपस्थिति टिकटों के न भरने का एक बड़ा कारण है”.
विराट और रोहित होते तो ज्यादा टिकट बिकते
आकाश चोपड़ा ने बताया कि बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान एशिया कप में एक-एक मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी स्टेडियम में ज्यादा फैंस नहीं दिखाई दिए हैं. पूर्व क्रिकेटर ने स्पष्ट किया कि ऐसा इसलिए नहीं है कि टिकट बहुत महंगे हैं या संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लोगों को काम के दिनों में शाम के समय मैच देखने में मुश्किल हो रहा है.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते बहुत ज्यादा फर्क डालते हैं. इस कमेंटेटर ने कहा कि अगर वे मौजूद होते, तो फैंस की संख्या दोगुनी हो सकती थी. अगर 5,000 लोग पहले आए थे, तो रोहित और कोहली के होने पर कम से कम 10,000 से 15,000 लोग मैच देखने आते. उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखने का मौका कम ही मिलता है, इसलिए उनकी अनुपस्थिति काफी मायने रखती है.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव