हरीश राव बोले- कविता के आरोपों का जवाब नहीं दूंगा, फैसला उन्हीं पर छोड़ता हूं
हैदराबाद। बीआरएस विधायक और पूर्व मंत्री टी हरीश राव ने अपनी चचेरी बहन व पूर्व बीआरएस नेता के कविता की तरफ से उनपर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कोई जवाब नहीं देंगे और इसे कविता की बुद्धिमत्ता पर छोड़ते हैं। विदेश दौरे से लौटने के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में हरीश राव ने कहा कि मेरी 25 साल की राजनीतिक यात्रा तेलंगाना की जनता के सामने एक खुली किताब की तरह है। कविता ने वही आरोप दोहराए हैं जो कुछ राजनीतिक दल पहले से ही मेरे खिलाफ कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये फैसला मैं जनता पर और उन पर छोड़ता हूं।
हरीश राव ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना
हरीश राव ने यह भी कहा कि तेलंगाना राज्य की स्थापना में और उसके बाद राज्य के विकास में उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो सभी को पता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार बीते दस वर्षों में केसीआर के नेतृत्व में बनाई गई व्यवस्थाओं को नष्ट कर रही है। इसके साथ ही विधायक राव ने ये भी कहा कि अब मैं अपना समय राज्य को बचाने और जनता की समस्याओं को उठाने में लगाऊंगा। हरीश राव ने यह भी कहा कि वे अन्य बीआरएस नेताओं के साथ मिलकर पार्टी को फिर से मजबूत करने और सत्ता में वापस लाने के लिए काम करेंगे।
अब समझिए क्या कहा था के कविता ने
बता दें कि कुछ दिन पहले के कविता को बीआरएस से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने बीआरएस से इस्तीफा दे दिया और विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। कविता ने पार्टी में बगावत कर अपने चचेरे भाई हरीश राव और एक रिश्तेदार सांसद जे संतोष कुमार पर केसीआर की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने हरीश राव पर परिवार के खिलाफ साजिश रचने का भी दावा किया था। ऐसे में ये बयानबाजी बीआरएस में गुटबाजी और पारिवारिक तनाव को उजागर कर दिया है।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण