दक्षिण सिनेमा में शोक की लहर, अल्लू अर्जुन की दादी का हुआ स्वर्गवास
मुंबई: तेलुगु इंडस्ट्री से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की दादी और तेलुगु के दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकरत्नम गरु का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 94 वर्ष थी।
पिछले कुछ वक्त से थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक, अल्लू कनकरत्नम गरु पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं। वो उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इस दुखद खबर के सामने आते ही अल्लू परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अल्लू अर्जुन के प्रशंसक और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोग अल्लू परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में किया जाएगा।
राम चरण ने कैंसिल की शूटिंग
इस दुखद खबर के सामने आते ही उनके पोते और सुपरस्टार राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर दी है। राम चरण जल्द ही हैदराबाद पहुंचेंगे। वहीं अल्लू अर्जुन, जो इस समय मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, वह भी जल्द ही हैदराबाद जाएंगे। इस बीच, मेगास्टार चिरंजीवी अल्लू अरविंद के आवास पर औपचारिकताओं की देखरेख कर रहे हैं।

जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम: महिला ने अपने ही भाइयों से करवाई थी फर्जी लूट
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।