दो पन्नों की फोटोकॉपी पर 4 हजार, 2500 ईंटों का 1.25 लाख का खर्च! आम जनता हैरान
शहडोल। मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन चर्चा में बना रहता है। हाल के महीनों में यहां से कई अजीबोगरीब घोटालों की खबरें सामने आ चुकी हैं। कभी 4 लीटर पेंट से पूरे स्कूल को रंगने का बिल बना दिया गया तो कभी जल गंगा अभियान में अधिकारियों को एक घंटे में कई किलो ड्राई फ्रूट परोसने का खर्चा दिखाया गया। अब दो पन्नों की फोटोकॉपी और 2500 ईंटों का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो पन्नों की फोटोकॉपी पर 4 हज़ार का बिल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सरकारी पैसे की हेराफेरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्राम पंचायत ने महज़ दो पन्नों की फोटोकॉपी के लिए 4 हज़ार रुपए का बिल बना दिया। हैरानी की बात यह है कि इस फर्जी बिल को पास भी कर दिया गया और भुगतान भी हो गया। यह मामला शहडोल जिले की ग्राम पंचायत कुदरी का है। जहां राज फोटोकॉपी सेंटर एंड डिजिटल स्टूडियो के नाम से बनाए गए इस बिल में एक पेज की कीमत 2 हज़ार रुपए और दो पन्नों की कुल कीमत 4 हज़ार रुपए दर्शाई गई है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह बिल वायरल हुआ, लोगों ने पंचायत सचिव और सरपंच पर मिलीभगत से सरकारी पैसे हड़पने के आरोप लगाए। इस मामले में सरपंच का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, वहीं ग्राम सचिव का कहना है कि यह भुगतान उनके ज्वाइन करने से पहले किया गया था।
2500 ईंटों के लिए 1.25 लाख का बिल पास
भ्रष्टाचार का दूसरा मामला जिले की भटिया ग्राम पंचायत से सामने आया है। यहां 2500 ईंटों की खरीद के नाम पर 1.25 लाख रुपए का बिल पास कर दिया गया। बिल में ईंट की दर 50 रुपए प्रति ईंट बताई गई है, जबकि वास्तविक कीमत उससे बहुत कम है. बिल पर ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच के हस्ताक्षर और सील भी मौजूद हैं। दोनों पर आरोप है कि बिल की राशि का आपस में बंटवारा कर लिया गया है।

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर