छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
रायपुर: ओडिशा तट से लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने अगले तीन दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अतिरिक्त उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों में अगले 48 से 72 घंटे तक कई स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भी बारिश तेज होगी
दक्षिणी छत्तीसगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के उत्तरी जिलों में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिलों में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है।
रायपुर और दुर्ग संभाग में बौछारें
रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित दुर्ग, राजनांदगांव और कबीरधाम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
24 घंटे का हाल
दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड व राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ज्यादा बारिश बारसूर (190 मिमी), बास्तानार (160 मिमी), गीदम (140 मिमी), दरभा (120 मिमी), बड़े बचेली (110 मिमी) और कांकेर-लोहंडीगुड़ा (100 मिमी) में दर्ज की गई।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर