मुंबई में दिखाई गई इस्राइली फिल्म ‘हियर वी आर’, काउंसल जनरल की आंखें हुईं नम
मुंबई : नीर बर्गमैन के निर्देशन में इस्राइली फिल्म 'हियल वी आर' साल 2000 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में की गई, जिसे देख मध्य-पश्चिम भारत में इस्राइल के काउंसल जनरल कोब्बी शोशनी ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
क्या बोले कोब्बी शोशनी?
इस्राइल फिल्म 'हियर वी आर' की रिलीज पर मध्य-पश्चिम भारत में इस्राइल के काउंसल जनरल कोब्बी शोशनी ने एएनआई से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने इसके कुछ हिस्से देखे तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। हमारे लिए युद्ध या राजनीति से परे जाकर ऐसे लोगों की कहानी सामने लाना जरूरी है। एक पिता होने के नाते, यह बहुत ही मार्मिक था। मैं इसे यहां मुंबई में देखकर बहुत खुश हूं, कभी-कभी हममें जरूरतमंद लोगों की मदद करने की क्षमता नहीं होती।’
क्या है फिल्म की कहानी?
‘हियर वी आर’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक पिता और उसके ऑटिस्टिक बीमारी से पीड़ित बेटे की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म दोनों के बीच के रिश्ते को दर्शाती है।
फिल्म के बारे में
‘हियर वी आर’ फिल्म का निर्देशन नीर बर्गमैन द्वारा किया गया है और इसे डाना इडिसिस द्वारा लिखा गया है। फिल्म में शाई अविवी और नोआम इम्बर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
विकास की समीक्षा और जनसमस्याओं पर मंथन, 5 मई को खास आयोजन
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
कहीं राहत तो कहीं आफत: MP में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता