इंदौर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू बस ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
इंदौर। इंदौर में तेज रफ्तार एक बेकाबू बस ने दो लोगों को जान ले ली। बस ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक कार में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक व छात्रा की मौत हुई है। हादसे के बाद लोगों ने बस चालक को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह हादसा इंदौर के अंतिम चौराहे पर शाम के वक्त हुआ। एक काॅलेज बस ने बाइक पर जा रहे एकांश पंड्या को टक्कर मारी। बस एकांश को रौंदते हुए आगे बढ़ गई और पैदल जा रही दो छात्राएं बस की चपेट में आ गईं। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। हड़बड़ाहट में बस चालक ने बस रोकने के बजाए एक कार और रिक्शा को भी टक्कर मार दी। मृतक एकांश साफ्टवेयर इंजीनियर था। वह अपनी मां के लिए दवाई लेने जा रहा था। हादसे में मृत छात्रा मानसी श्रीवास हुकमचंद काॅलोनी में रहती थी। एक अन्य घायल छात्रा को उपचार के लिए क्लाॅथ मार्केट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
रिक्शा चालक को भी चोट आई है।यह बस मेडिकेप्स विश्व विद्यालय की है। वह बड़ा गणपति से राजमोहल्ला की तरफ जा रही थी। लोगों ने बताया कि सड़क पर काफी ट्रैफिक रहता है। इसके बावजूद चालक बस तेज रफ्तार से चला रहा था और पहले बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्पीड कंट्रोल में नहीं होने से ब्रेक भी समय पर नहीं लगे और उसने दूसरे वाहनों व पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। मौके पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस को भी जब्त कर थाने पहुंचाया गया।

ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल