तिरंगे के रंगों में रंगे बाबा महाकाल, महाकालेश्वर मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा
उज्जैन : भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. उज्जैन में इस खास मौके पर बाबा महाकाल का तिरंगा रूपी त्रिपुंड से श्रृंगार किया गया. वहीं पूरा मंदिर परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया. शिखर पर तीन रंगों के गुब्बारे, पूरे मंदिर परिसर में तीन रंगों की लाइट, तिरंगाें से सजाया गया. बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने मंदिर में जय महाकाल, बम भोले के साथ भारत माता की जय के जयकारे लगाए.
स्वतंत्रता दिवस की अल सुबह 3 बजे से शुरू हुई भस्म आरती 5 बजे सम्पन्न हुई. इस दौरान मंदिर में दर्शन करने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और अभिनेत्री सोनल चौहान पहुंचे.
भगवान के मस्तक पर तिरंगा स्वरूप त्रिपुंड
राष्ट्रीय पर्व के मौके पर भगवान महाकाल के मस्तक पर विशेष तिरंगा स्वरूप त्रिपुंड बनाया गया. भगवान का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से पंचाभिषेक कर भांग, चंदन, अबीर, गुलाल से श्रृंगार किया गया. ड्राय फ्रूट, मिठाई का भोग भगवान को लगाया गया और भगवान को वस्त्र आभूषण पहनाए गए.
चांदी द्वार से गौतम गंभीर व सोनल चौहान ने लिया आशीर्वाद
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने परिवार संग भगवान का पूजन किया. सभी ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखी. चांदी द्वार से माथा टेक आशीर्वाद लेते हुए गौतम गंभीर ने कहा, '' बाबा के दर्शन को आज तीसरी बार आया हूं, परिवार साथ है. देश पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे सभी जगह सुख शांति रहे यही मनोकामना है.
वहीं, अभिनेत्री सोनल चौहान ने कहा, '' भगवान के दर्शन पहली बार किए हैं खूब अच्छा अनुभव लेकर जा रही हूं, दौबारा आऊंगी. मप्र सरकार, मंदिर समिति सभी को अच्छे दर्शन के लिए धन्यवाद.

हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने