PM मोदी का केसरिया अंदाज़ और ऑपरेशन सिंदूर का संकेत! जानिए क्या है कनेक्शन
79th Independence Day: देश आज अपना 79वां दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इस बार भी पीएम मोदी खास लुक में नजर आए। उन्होंने इस बार केसरिया रंग का साफा पहना, जो साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और नारंगी रंग का नेहरू-कट जैकेट पहन अपने लुक को पूरा किया।
केसरिया साफा का ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन
पीएम मोदी का यह पहनावा न केवल उनकी पारंपरिक शैली को दिखाता है, बल्कि हालिया घटनाओं, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सफल सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' से भी जुड़ा माना जा रहा है। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकवाद के पनाहगारों को अलग-अलग करके नहीं देखेंगे। भारत अब न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि अगर आगे भी दुश्मनों ने अपनी हरकत जारी रखा, तो सेना अपनी शर्तों पर उसका जवाब देगी। हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए न्यू नॉर्मल स्थापित किया है।
एक्स पर देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
15 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद!"
हर साल पीएम मोदी के साफे और लुक की होती है चर्चा
हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का साफा चर्चा का विषय रहता है। पिछले साल 2024 में देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने केसरी, हरे और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जबकि उससे पहले 2023 में पीले और लाल रंग का साफा पहना था। पीएम मोदी द्वारा पहने गए साफे के रंग और डिजाइन हमेशा से देश की परंपराओं और भावनाओं को दर्शाते रहे हैं।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश