डाइट एक्सपर्ट का खुलासा: हर कोई करता है ये दूसरी बड़ी गलती, सेहत पर पड़ता है असर
अगर खाने से पूरा पोषण, ताकत और जान पाना चाहते हैं तो उसे सही तरीके से खाना शुरू कर दें। अक्सर लोग खाने के दौरान 3 गलतियां कर बैठते हैं, जिससे सारे फायदे बेकार हो जाते हैं। इन गलतियों के बारे में मशहूर डाइटिशियन ने जानकारी दी है।
खाने से मिलती है ताकत
खाने से मिलती है ताकत
शरीर को काम करने के लिए कैलोरी की जरूरत होती है। यह हमें खाने से मिलती है। इसके साथ कई सारे विटामिन और मिनरल भी चाहिए। जो शारीरिक अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हमारी ताकत और जान पूरी तरह से भोजन पर निर्भर करती है। इसलिए पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी जाती है।
भोजन का प्रभाव
भोजन का काम केवल पेट भरना नहीं है। यह आपके शरीर, मन, भावना और दिमाग से जुड़ा हुआ है। जब आप एक निवाला खाते हैं तो खाने से लेकर पचने तक वह मन, तन, भावना और व्यवहार पर प्रभाव डालता है। इसलिए जो इंसान जैसा खाना खाता है, वैसा ही बन जाता है।
गलत तरीके से खा रहे हैं लोग
भोजन करना एक प्रक्रिया है, जिसमें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन लोगों को इनके बारे में जानकारी नहीं है और गलत तरीके से खा लेते हैं। न्यूट्रिशन व डाइट के क्षेत्र में काम करने के लिए कई सारे अवार्ड पा चुकी डाइटिशियन लवलीन कौर ने खाने का सही तरीका बताया है।
पहली गलती
हमने खाने का वक्त बांधा हुआ है। सुबह 8 बजे नाश्ता, 1 बजे लंच और 10 बजे डिनर। लेकिन हम भूख के मुताबिक नहीं खाते, जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है। अच्छे पाचन और पोषण के लिए भूख को पहचानना शुरू करें।
दूसरी गलती
यह गलती सभी लोग करते होंगे। डाइटिशियन ने बताया कि खाने से पहले 6 लंबी और गहरी सांस लेनी चाहिए। इससे शरीर, मन और दिमाग शांत अवस्था में आता है। जिससे बेहतर पोषण मिलता है और सेहत सुधरती है।
तीसरी गलती
जब भी खाना सामने आता है तो हम उसमें कमी निकालने लगते हैं। किसी की सब्जी पसंदीदा नहीं होती, किसी को नमक से परेशानी है तो किसी को तेल से। खाने का प्रभाव और पोषण पाने के लिए हमें शिकायत नहीं, आभार के साथ भोजन करना चाहिए।
तुरंत छोड़ दें ये 3 गलती
इन गलतियों को अभी से छोड़ दें। आपको खाने से मिलने वाले फायदे, जान और ताकत में असर दिखने लगेगा। ऐसे छोटे-छोटे बदलाव पूर्ण स्वास्थ्य को सुधारने के लिए जरूरी हैं।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका