तांबे की खदान का एक हिस्सा ढहने से एक श्रमिक की मौत, पांच लापता
सेंटियागो । चिली की प्रमुख तांबे की खदान का हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच लोग खदान में फंस है। अधिकारियों ने ने बताया कि इस हादसे में नौ मजदूर घायल हो गए हैं।
‘नेशनल कॉपर कॉर्पोरेशन’ को ‘कोडेल्को’ नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्र में भूकंप आने के कारण यह दुर्घटना हुई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि मध्य चिली के उस क्षेत्र में भूकंप आया था वहीं ‘कोडेल्को’ ने बताया कि क्षेत्र में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या यहां प्राकृतिक रूप से भूकंप आया था या फिर कोडेल्को की प्रमुख ‘एल टेनिएंटे’ खदान में खनन गतिविधि के कारण झटके महसूस किए गए। चिली के अभियोजकों ने यह पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है कि क्या किसी सुरक्षा मानक का उल्लंघन हुआ था।

3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप