गाड़ी पर भगवान की फोटो लगाना सही, लेकिन नाम लिखना क्यों हो सकता है अशुभ?
जब हम कोई नई और महंगी चीज़ खरीदते हैं, जैसे कार, बाइक, फ्रिज, एसी या कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता हैं. इस खुशी के साथ हम अक्सर उस वस्तु को शुभ और सुरक्षित रखने के लिए कुछ धार्मिक तरीके अपनाते हैं. कई लोग गाड़ी पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं, “शुभ-लाभ” लिखते हैं, टीका-चंदन लगाते हैं और पूजा करते हैं. गाड़ी या घर में भगवान की छवि लगाना भी आम बात है, लेकिन क्या ये सब करना सही है? क्या इसमें कोई धार्मिक नियम या निषेध है? और सबसे जरूरी सवाल, क्या गाड़ी या बाइक पर भगवान का नाम लिखना उचित है? आइए इस विषय को सरल और स्पष्ट तरीके से समझते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं
गाड़ी पर स्वास्तिक और शुभ-लाभ लिखना
नई गाड़ी या वस्तु पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना और “शुभ-लाभ” लिखना शुभ माना जाता है. यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक सकारात्मक भावना का प्रतीक है. स्वास्तिक चिन्ह को हमेशा से मंगल और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना गया है. जब हम इसे बनाते हैं, तो ये हमारे मन में एक तरह की सकारात्मक ऊर्जा भरता है. इसी तरह “शुभ-लाभ” लिखने का भी यही मकसद है कि नई चीज़ हमारे जीवन में अच्छे परिणाम और तरक्की लाए.

गाड़ी पर भगवान का नाम लिखने से क्यों बचें
हालांकि गाड़ी पर भगवान की तस्वीर लगाना सही है, लेकिन भगवान का नाम (जैसे राम, कृष्ण, शिव, राधा) लिखना उचित नहीं माना गया है. इसका कारण यह है कि गाड़ी चलने के दौरान नाम सड़क की धूल, पानी, गंदगी और यहां तक कि जूतों के नीचे भी आ सकता है. जब गाड़ी पर लिखे नाम पर लोग पैर रख देते हैं या टायरों के नीचे वह नाम आता है, तो यह भगवान के नाम का अपमान जैसा हो जाता है. यही वजह है कि संत-महात्मा भी गाड़ी पर भगवान का नाम लिखने से मना करते हैं.
क्या करें और क्या न करें
1. नई गाड़ी या वस्तु की पूजा जरूर करें, यह शुभ माना जाता है.
2. स्वास्तिक और शुभ-लाभ का चिन्ह बनाना ठीक है, यह परंपरा भी है और सकारात्मक भी.
3. भगवान की तस्वीर या मूर्ति लगाना अच्छा है, लेकिन नाम लिखने से बचें.
4. गाड़ी को हमेशा साफ रखें, क्योंकि यह न सिर्फ सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि भगवान की छवि का भी सम्मान है.

डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा