वायरल वीडियो: संगीता बिजलानी और गुलशन ग्रोवर ने गोलगप्पे खाकर बढ़ाया nostalgia का तड़का
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और उनकी अच्छी दोस्त संगीता बिजलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में अभिनेत्री किसी खास शख्स के साथ गोलगप्पे खाती हुईं दिख रही हैं। इसे देख सलमान के फैंस दुखी नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि भाईजान देख लो। आइए देखें वायरल वीडियो और जानें नेटिजंस ने क्या कहा।
दिग्गज अभिनेता के साथ दिखीं संगीता बिजलानी
वायरल हो रहे वीडियो में संगीता बिजलानी को मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ गोलगप्पे के स्टॉल पर खड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों एक्टर्स गोलगप्पे का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने दिख रही हैं और साथ में हील वाली सैंडिल भी पहन रखी है। वहीं गुलशन ग्रोवर ने कोट पैंट पहन रखा है। इसके अलावा वीडियो में देख सकते हैं कि अभिनेता पैप्स से बाते करते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस को याद आए सलमान खान
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस के कमेंट्स आने लगे हैं। एक यूजर ने दुखी होकर कहा कि सलमान भाई देख लो। वहीं दूसरे यूजर ने बोला कि अभी भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स दोनों कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं।
एक नजर संगीता बिजलानी के करियर पर
संगीता बिजलानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं, जिन्होंने 1980 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। अभिनेत्री ने 1988 में फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'त्रिदेव', ‘हातिम ताई’, ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अभिनेत्री सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त हैं और उन्हें अक्सर सलमान खान के पारिवारिक समारोह में देखा जाता है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला