स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण
रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और चिकित्सक तथा मेडिकल स्टाफ को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़