बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की टांगी से हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
रायगढ़/ जिले में एक युवक ने रंजिशवश महिला पर टांगी से हमला कर हत्या कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौंराडांड निवासी कृष्णा राऊत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 25 जुलाई की शाम 4 बजे के आस-पास उसकी पत्नी रेखा राउत दूसरे मोहल्ले से घर आ रही थी। इसी बीच लोकेश्वर यादव (21) निवासी नवागांव ने धारदार टांगी से उसके ऊपर एक के बाद एक वार कर महिला की हत्या कर दी।
युवक ने रंजिश में महिला की ली जान
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी, वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है। मृतिका का पति कृष्णा राउत ने पुलिस को बताया कि विगत 20 दिन पहले रथ देखने के लिए वह अपनी बेटी और दामाद को तमनार के खुरुसलेंगा से अपने घर लेकर आया था।
उसी दिन इसका पूरा परिवार रथ मेला देखने गए थे, जहां नवागांव निवासी लोकेश्वर यादव भी रथ देखने पहुंचा था, जहां उसने उसकी बेटी से दुर्व्प्यवहार कर रहा था, जिसको लेकर उसकी पत्नी रेखा राउत ने उसी समय आरोपी लोकेश्वर यादव को डांट-फटकार लगाई।
कृष्णा राउत ने बताया कि उसके बाद दोनों परिवार के बीच आपसी सुलह भी हो गई थी, जिससे लोकेश्वर के पिता ने माफी मांगी थी, इसी बात को लेकर लोकेश्वर मन में खुन्नस पाला हुआ था और 25 जुलाई को की शाम को मौका मिलते ही धारधार टांगी से रेखा पर प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी लोकेश्वर को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है।
बीच सड़क में हमला
मृतका के पति कृष्णा ने बताया की उसकी पत्नी 25 जुलाई को ऊपरपारा से शाम करीब 4 बजे अपने घर लौट रही थी, इस दौरान मोहल्ले के भोजो पैंकरा एवं मनुभर यादव के घर सामने पहुंची थी तभी लोकेश्वर यादव ने मौका देखकर अपने घर से टांगी लेकर निकला और रेखा के गला, नाक, दाहिना जबडा पर प्रांणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच