दिलजीत दोसांझ का बड़ा ऐलान, ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू – सेट से आया सेलिब्रेशन वीडियो
मुंबई : अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह लोगों को मिठाई खिला रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।
वीडियो में कया है?
दरअसल दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। इसीलिए वह जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेंट लगा है। इसमें कई लोग हैं। दिलजीत दोसांझ यहां मिठाई का डब्बा लेकर खड़े हैं। इतने में वरुण धवन आते हैं और वह उन्हें मिठाई खिलाते हैं। इसके बाद दिलजीत दोसांझ कई दूसरे साथियों को भी मिठाई खिलाते हैं।
वरुण धवन ने वीडियो पर कमेंट किया
वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा 'बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। करण इस फिल्म में शहीद निर्मल जीत सिंह की भूमिका निभाएंगे।' इस पोस्ट पर वरुण धवन ने कमेंट में लिखा है 'पा जी एक शॉट बाकी है। उनुराग पाक बुला रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'दिल जीत लिया आपने।'
अहान शेट्टी और वरुण धवन ने शूटिंग की जानकारी दी
इससे पहले इस फिल्म में अभिनय कर रहे अहान शेट्टी ने इंट्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि उन्होंने पुणे में होने वाली शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने अपने साथियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। वरुण धवन ने भी जानकारी दी थी कि उन्होंने पुणे में एनडीए की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद उन्होंने चाय और बिस्कुट के साथ सेलेब्रेट किया था।
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय सेना की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान