सुरक्षा में सेंध: उच्च महिला अधिकारी भी हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार, वीडियो बना हथियार
रायपुर: नया रायपुर निवासी आला महिला अधिकारी ने राखी थाने में साइबर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर उनसे 89,67,855.72 रुपये की ठगी की गई।
वीडियो दिखाकर दिया लालच
महिला अधिकारी ने बताया कि मार्च में सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन लिंक भेजकर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। इसमें फ्री रजिस्ट्रेशन के नाम पर समस्त निजी जानकारी ले ली गई। रजिस्ट्रेशन के बाद एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें कम निवेश पर अधिक मुनाफा प्राप्त करना सिखाया गया था। इसके बाद में जारा अली खान नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क कर बड़ी कंपनियों में निवेश की रकम को दोगुना करने का ऑफर दिया।
अन्य लोगों से भी करवाए निवेश
महिला अधिकारी ने विश्वास कर अपने पहचान वालों व अन्य लोगों से भी लाखों रुपए का निवेश करवा दिए। आरोपियों का दावा था कि जुलाई 2025 तक निवेश की राशि दोगुनी हो जाएगी, लेकिन किसी को कोई रकम नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला है, और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी एकत्र करने के लिए साइबर सेल की मदद ली है।

वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
विभागों का बंटवारा बदला, RBI ने प्रशासनिक ढांचा किया मजबूत
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ