वृद्ध महिलाओं के लिए वरदान बनी महतारी वंदन योजना
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम धनरास निवासी 75 वर्षीय सूरज बाई अब पहले की तरह किसी से पैसे मांगने या उधार लेने को मजबूर नहीं हैं। राज्य सरकार से हर महीने 1,000 रुपये की सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचा रही है, जिससे वह अपने उपचार, दवाइयों, फल-सब्जी तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर रही हैं।
सूरज बाई बताती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ काम करना कठिन हो गया है, लेकिन महतारी वंदन योजना की राशि ने उनके जीवन को सहज और आत्मनिर्भर बना दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शहर में कार्यरत हैं, लेकिन रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए उन्हें पहले दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब सरकार की इस योजना ने उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।
सूरज बाई जैसी हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में प्रदेश की वृद्ध महिलाओं के लिए एक संजीवनी बनकर आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि समाज की हर जरूरतमंद महिला को आर्थिक संबल प्रदान किया जाए ताकि वे आत्मसम्मान और गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक सशक्त कदम है, जो ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है।

असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव