शीशम के पेड़ से लटका मिला शव, नगर परिषद कर्मचारी के हाथ में मिला सुसाइड नोट जैसा मैसेज
सतना: मध्य प्रदेश में सतना जिले के नागौद कस्बे में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब नगर परिषद में कार्यरत एक युवक का शव रामना ग्राउंड स्थित पार्क में एक शीशम के पेड़ से फांसी पर झूलता मिला है। मृतक की पहचान सुदामा कोरी के रूप में हुई है। सुदामा कोरी नगर परिषद में उद्यान विभाग में पदस्थ था। घटना की जानकारी मिलते ही नागौद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन परिजन इसे प्रताड़ना का परिणाम बता रहे हैं।
आरक्षक पर गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने देवेन्द्रनगर थाने में पदस्थ आरक्षक आशीष कोरी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने नागौद-जसो मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। परिवार ने बताया कि सुदामा के पिता ने एक वर्ष पूर्व आत्महत्या की थी। जिसके लिए आशीष कोरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को इसी मामले में गवाही के लिए आशीष कोरी नागौद आया था। जहां उसने कथित रूप से सुदामा को धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि उसी धमकी से मानसिक तनाव में आकर सुदामा ने आत्मघाती कदम उठाया है।
हाथ पर लिखा मिला आरक्षक का नाम
घटनास्थल से जो सबसे चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। वह यह कि सुदामा के हाथ पर पेन से लिखा हुआ था कि देवेन्द्रनगर के आशीष कोरी के पीछे जान दे रहा हूं, मेरे घर-परिवार को कुछ नहीं होना चाहिए। यह बात संदेह को और गहरा कर रही है। टीआई अशोक पांडे ने बताया कि मामला संवेदनशील है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। तकनीकी पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है।
परिजनों में आक्रोश
घटना के बाद नागौद कस्बे में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और त्वरित होगी, और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल