राजा रघुवंशी मर्डर: जांच में खुलते राज, पत्नी और शिलोम की भूमिका सवालों के घेरे में
इंदौर। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स की ज़मानत याचिका पर बुधवार को शिलांग की एक अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शिलोम जेम्स को सोहरा में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अधिवक्ता देवेश शर्मा ने ज़मानत की मांग की, जबकि लोक अभियोजक तुषार चांदा ने इसका विरोध किया। अधिकारियों के अनुसार, बहस के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया।
सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि शिलोम जेम्स के पास से मृतक की पत्नी सोनम के गहने और एक पिस्तौल मिली है। यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद सोनम कुछ समय के लिए शिलोम के देखरेख वाले किराए के फ्लैट में छिपी थी। इस मामले में दो और आरोपी फ्लैट के मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर अहिरवार उर्फ बलिया को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इन दोनों पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।
गौरतलब है कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी ने इसी वर्ष मई में सोनम से विवाह किया था। दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां से वे लापता हो गए। कुछ दिनों बाद राजा रघुवंशी का रक्तरंजित शव सोहरा की एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। सोनम को 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार अन्य साथियों को इंदौर से पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, इन सभी पर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है। सोनम की उम्र 24 वर्ष बताई गई है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल