जिंदगी खत्म करने निकला था युवक, किस्मत ने बचाया—फोन चोरी होते ही बिगड़ी योजना
उज्जैन। उज्जैन शहर के चिमनगंज थाने के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कपड़े उतारकर बीच सड़क पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। यह व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र में बेटी का नाम दर्ज न होने पर नाराजगी जता रहा था, साथ ही चिमनगंज थाना पुलिस पर भी गुस्सा हो रहा है क्योंकि उसका मोबाइल चोरी होने पर पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं कर रही है। यहां से गुजरने वाले लोग काफी परेशान होते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि विजय सिंह सोलंकी निवासी इंदौर का ससुराल उज्जैन में है। उसकी बेटी आठवीं क्लास में है जिसका नाम जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज न होने के कारण काफी परेशानी आ रही है। बेटी का नाम जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज हो जाए इसीलिए विजय सिंह कई बार उज्जैन के नगर निगम और अस्पताल के चक्कर लगा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी जब बेटी का नाम जन्म प्रमाण पत्र दर्ज नहीं हुआ तो विजय सिंह नाराज होकर आत्महत्या करने निकल पड़ा। वह पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप जा रहा था कि तभी उसका मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने पर विजय सिंह चिमनगंज थाने पर पहुंचा। जहां उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही करना नहीं चाहती थी। विजय सिंह का कहना था कि मोबाइल चोरी का प्रकरण दर्ज होना चाहिए, लेकिन जब पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो विजय सिंह नाराज हो गया और उसने थाने के पास कपड़े उतारकर सड़क पर लोट लगाना शुरू कर दी। कभी वह स्कूल बस के आगे जाकर लेट गया तो कभी ट्रक के सामने इस दौरान पुलिस तो विजय सिंह को हटाने नहीं पहुंची, लेकिन रहवासियों ने उसे उठाकर साइड में जरूर बैठा दिया।
वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय सिंह बीच सड़क पर गाड़ियों के आगे अर्धनग्न दिखाई दे रहा है। वाहन चालक उसे हटाने के लिए हॉर्न बजा रहे हैं, लेकिन फिर भी वह हटने को तैयार नहीं है।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़