सोने की कीमतें बढ़ीं तो उड़े सेंको गोल्ड के शेयर, 5% की बढ़त से निवेशकों में जोश
Senco Gold Share Price: सोने की कीमतों में तेजी का फायदा ज्वेलरी सेगमेंट में ऑपरेट करने वाली सेंको गोल्ड लिमिटेड को मिला है. शेयर बाजार में हैवी बाइंग देखने को मिली, जिससे सेंको गोल्ड का शेयर रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ गया. सोमवार को कंपनी के शेयरों का भाव 5 फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट 367.35 रुपये पर पहुंच गया.
विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में सोने की मजबूत कीमतों और त्योहारी सीजन की खरीदारी उम्मीदों ने इस तेजी को और बढ़ावा दिया है. बाजार में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर सोने की कीमतों में ऐसी ही तेजी बनी रही, तो सेंको गोल्ड जैसे रिटेल ज्वेलरी ब्रांड के शेयरों में और भी मजबूती देखने को मिल सकती है.
जून तिमाही के शानदार बिजनेस अपडेट
कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 के जून तिमाही का बिजनेस परफॉर्मेंस शानदार रहा है. कंपनी का रिटेल रेवेन्यू सालाना आधार पर 24 फीसदी से बढ़कर के और टोटल रेवेन्यू 28 फीसदी से बढ़कर के रिपोर्ट हुआ है. जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 9 नए शोरूम खोले हैं. इसके साथ ही कंपनी के ज्वैलरी शोरूम की टोटल संख्या 179 पर पहुंच गई है.
5,957 करोड़ रुपये है मार्केट कैप
स्मॉलकैप स्टॉक सेंको गोल्ड के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 772 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 227.70 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 5,957 करोड़ रुपये है.
3 महीने में 26 फीसदी उछला शेयर का भाव
अगर सेंको गोल्ड के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री देखें तो बीते एक हफ्ते में 5.89 फीसदी की तेजी आई है. इसने बीते एक महीने में 1.06 फीसदी की कमजोरी आई है. बीते 3 महीने में कंपनी के शेयरों ने 26.21 फीसदी रिटर्न दिया है. इस साल यह शेयर 32.11 फीसदी फिसल चुका है. पिछले एक साल में इसमें 32.37 फीसदी की गिरावट आई है.

फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Akhilesh Yadav की सपा ने Gujarat में मारी बाजी