133 रन से जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप के करीब
एक तरफ जहां भारत ने इंग्लैंड को एजबेस्टन में हरा दिया, वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ही 133 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। इस तरह से कंगारुओं ने फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन वेस्टइंडीज को 34.3 ओवर में 143 रन पर आउट कर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से किंग्स्टन, जमैका में शुरू होगा। यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 277 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ (71) और कैमरन ग्रीन (52) के अर्धशतकों की मदद से अपनी दूसरी पारी में 243 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने 277 रन का लक्ष्य रखा था। वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने 66 रन देकर चार विकेट लिए। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका स्कोर जल्द ही चार विकेट पर 33 रन हो गया। उसकी टीम इससे उबर नहीं पाई और मैच दोपहर के सत्र में ही समाप्त हो गया।
स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आठ ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 5.3 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मैच में छह विकेट लेने वाले लियोन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज ग्लेन मैकग्रा की बराबरी करने से अब केवल एक विकेट दूर हैं।
मैक्ग्रा की बराबरी करने से एक विकेट दूर लियोन
लियोन ने 2011 से अब तक 139 टेस्ट मैचों में 562 विकेट लिए हैं। मैकग्रा ने 1993-2007 तक 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट लिए थे। महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न 1992-2007 तक 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई सूची में शीर्ष पर हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरी पारी में कप्तान रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, लेकिन स्टार्क की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शमर जोसेफ ने तीन छक्कों की मदद से 24 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 63 और दूसरी पारी में 30 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने स्टंप के पीछे चार कैच भी लपके।
अंक तालिका का मौजूदा हाल
इस जीत से ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत और 100 अंक प्रतिशतक लेकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, श्रीलंका 66.70 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे, इंग्लैंड 50.00 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे और भारत 50.00 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश 16.67 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें और वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है। पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने इस डब्ल्यूटीसी चक्र में अब तक अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है।

‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
कहीं राहत तो कहीं आफत: MP में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता
“सांसद न होते तो पहचान नहीं” – Raghav Chadha पर तीखा हमला
राकेश सिंह पर गंभीर आरोप, IAS एसोसिएशन तक पहुंची शिकायत
वैश्विक तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का किर्गिस्तान दौरा
MP में 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: पुनः परीक्षा 1 जून से शुरू