भोपाल मंडल में गुना-बीना सेक्शन और बीना स्टेशन का एसएजी स्तर की टीम द्वारा संरक्षा ऑडिट निरीक्षण
भोपाल। भोपाल मंडल में रेल संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना के नेतृत्व में एसएजी लेवल सेफ्टी ऑडिट टीम ने गुना-बीना सेक्शन और बीना स्टेशन का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल एवं मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी और निरीक्षक भी उपस्थित रहे और निरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी
निभाई।
निरीक्षण के दौरान एसएजी लेवल की टीम ने गुना-बीना सेक्शन पर स्थित इंजीनियरिंग गेट, ट्रैफिक गेट, महत्वपूर्ण पुल, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, कर्व और विभिन्न स्टेशनों तथा यार्डों का गहन निरीक्षण कर संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। टीम द्वारा संरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीना स्टेशन पर विशेष रूप से गार्ड एवं लोको पायलट लॉबी, रनिंग रूम, दुर्घटना राहत गाड़ी तथा दुर्घटना राहत मेडिकल वैन की व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। टीम ने उपलब्ध सुविधाओं एवं संरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच करते हुए दुर्घटना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे संरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देते हुए समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण कर संरक्षा में निरंतर सुधार सुनिश्चित करता है। इस निरीक्षण के माध्यम से प्राप्त सुझावों को शीघ्र ही अमल में लाया जाएगा ताकि संरक्षा स्तर को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला