भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 मैच: जानिए कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
नई दिल्ली। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं, अब भारतीय महिला टीम ने भी इंग्लैंड पहुंच चुकी है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज और तीन वनडे सीरीज खेली जानी है। टी20I सीरीज का आगाज 28 जून को होना है, जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत 16 जुलाई से होगी।
'विमेन इन ब्लू' का इंग्लैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में कुछ खास नहीं है। टीम ने केवल एक ही सीरीज जीती है, जो कि साल 2006 में थी, जबकि वनडे सीरीज इंग्लैंड में भारत ने दो बार जीती है।
2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 3-0 से मात दी थी। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें एक सफल सीरीज हासिल पर है।
अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ कब, कहां मुकाबले शुरू होंगे और फैंस इन मैचों को कैसे फ्री में देख सकेंगे। आइए जानते हैं।
IND W vs ENG W T20I और ODI Series का शेड्यूल
- पहला टी20I- 28 जून
- दूसरा टी20I-1 जुलाई
- तीसरा टी20I- 4 जुलाई
- चौथा टी20I-9 जुलाई
- पांचवां टी20I-12 जुलाई
- पहला वनडे- 16 जुलाई
- दूसरा वनडे- 19 जुलाई
- तीसरा वनडे-22 जुलाई
कहां देख सकते हैं इंग्लैंड-भारत महिला के बीच पहला टी20I का लाइव?
इंग्लैंड-भारत के बीच पहला टी20I मैच फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत में देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोर्ड ऐप और वेबसाइट में उपलब्ध होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।
इंग्लैंड महिला टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स (विकेट कीपर), पैगे स्कोल्फील्ड, लिंसी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, इसी वोंग।

दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा