संभल हिंसा मामला: सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क समेत 23 लोगों पर आरोप तय, चार्जशीट दाखिल
संभल हिंसा मामले में एसआईटी ने 1100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क समेत 23 लोगों के नाम हैं. यूपी के संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हिंसा हुई थी. सपा सांसद बर्क पर हिंसा से पहले लोगों को भड़काने का आरोप है. जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में चार युवकों की मौत हुई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.
इस मामले में कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें से 10 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी. सांसद जियाउर रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने का आरोप है. सदर कोतवाली पुलिस ने सांसद बर्क सहित 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इस हिंसा के 90 आरोपी है. सभी सलाखों में हैं.
25 मार्च को एसआईटी ने दिल्ली जाकर नोटिस थमाया था. उसके बाद 8 अप्रैल को थाना नखासा में SIT के सामने सांसद के बयान दर्ज हुए थे. हिंसा के आरोपियों की अभी तक कोई जमानत नहीं हो पाई है
चार लोगों की गई थी जान
संभल में पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी. पिछले दिनों पुलिस ने दावा किया था कि संभल हिंसा का मास्टरमाइंड दुबई में जाकर छिपा बैठा अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साठा है. पुलिस ने यह भी दावा किया था कि हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत का जिम्मेदार शारिक साठा के गुर्गे ही थे, जिन्होंने फायरिंग कर चार लोगों की जान ली थी.
सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा
24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी. यह हिंसा इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इसमें चार लोग मारे गए थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. इलाके में लोगों के बीच दहशत फैल गई थी. कई दिनों तक इंटरनेट बंद कर दिया गया था और कर्फ्यू लगाया गया था. हिंसा की जांच एसआईटी को सौंपी गई. पिछले दिनों एसआईटी की टीम जियाउर्रहमान बर्क के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी.
सपा सांसद बर्क को 35ए का नोटिस थमाया था, जिसमें उन्हें 8 अप्रैल तक बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था. इससे पहले जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली एडवोकेट को इस मामले में गिरफ्तार किया गया. जफर पर अशांति फैलाने की साजिश रचने और गंभीर अपराधों में झूठे बयान देने का आरोप दर्ज है.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव