मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की शुरुआत, 587 किमी में पहली बार चलेंगी यात्री बसें
बस्तर और सरगुजा संभाग के 9 जिलों के अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार यात्री बसें चलेंगी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 13 मार्गों पर 587 किमी तक बस चलाई जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा खाका तैयार किया गया है। सड़क मार्गों का चिन्हाकन कर बस को जल्दी ही परमिट जारी किया जाएगा। चिन्हांकित किए गए मार्गों की सूची जारी की गई है।
इन मार्गों पर चलेगी यात्री बसें
बस्तर संभाग के दंतेवाडा़ जिले के कटेकल्याण से वाया तुमकापाल, गड़से, तेलम, टेटम, जिहाकोड़ता, ऐटेपाल, बड़ेगुडरा, मोखपाल, मैलावाड़ा से नकुलनार तक(42 किमी)
सुकमा जिले के कोन्टा से वाया मुरलीगुड़ा, बण्डा, दुबामरका, नुल्कातोग, पिलवाया, पुसगुड़ा, मेहता, कंगालतोग, गोलापल्ली, सिन्दुरगुड़ा, किस्टाराम, फायदागुडेम कैंप से गोलापल्ली मरईगुड़ा (वन) क्षेत्र तक (68 किमी)
जगदलपुर जिला के दरभा से ककालगुर, भडरीमहू, कोलंग, नेतानार, बोदेल, बड़े मुरमा, काकरवाड़ा, बिरनपाल, केशपुर, चिंगपाल, लेण्ड्रा चौक, नेगानार, कामानार एवं वापसी ((94 किमी)
बीजापुर जिला मुख्यालय से चिन्नाकोड़ेपाल, चिन्नाकवाली, पेद्दाकवाली, आदेड़, गुड्डीपाल से कान्दुलनार तक (25किमी)
बीजापुर जिले के भोपालपटनम से उल्लूर, चिल्लामरका से कांदलापर्ती तक (22 किमी)
बीजापुर जिले के भोपालपट्नम से उल्लूर, दम्मुर, बरदली, सकनापल्ली, पेटाबोगड़ा, बारेगुड़, पोल्लेम, वाड़ला से मट्टीमरका तक (19 किमी)
नारायणपुर जिला मुख्यालय से डुमरतराई, कुकड़ाझोर, आंकाबेड़ा, कस्तुरमेटा, मोहंदी, कोडलियार, कुतुल, बेड़ामकोटी से नलंगुर तक (63 किमी)
कोण्डागांव जिला मुख्यालय से कुम्हारपारा, जोधरापदर, गंगामुण्डा, छेरीबेड़ा, भाटापाल, भुखल, चिमड़ी, चलका, टेमरू, मुंगवाल, बयानार, आदनार, चेमा, घोटूल, मलनार, लखापुरी, नवागांव से रानापाल तक (70 किमी)
जशपुर जिले के दुलदुला से मन्जूरचूंदी (सुखबासुपारा) मेन्जूरचूंदी (मेनबस्ती) बाकुना, डण्डाडीह, चटकपुर, सिरिमकेला से दुलदुला तक (27 किमी)
बलरामपुर जिले के राजपुर से परसागुड़ी, चिलमाकला से नरसिंहपुर तक (20किमी)
बलरामपुर जिले के राजपुर से डकवा, खुखरी, खोड़रो, कुन्दीकला, बदौली से अखराखुर्द तक (42 किमी)
मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर से भरतपुर, कुवारी, नौढ़िया, हर्रई, डोम्हारा, बेलगांव, चरखर, घारहरा, हरचौका, माडीसरई, महदौली से बड़वाही तक (45 किमी) मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर से मसौरा, शेरी, लाखनटोला, जोलगी, तोजी, आरा, कुंवारपुर, ककलेड़ी, मन्नौढ़ से मलकडोल तक (50 किमी) तक बसों का संचालन होगा।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल