ऑपरेशन सिंदूर: अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद दिल्ली लौटे तीनों बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल, ओवैसी भी रहे शामिल
दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को भारत का पक्ष समझाने गए तीन बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल आज देश वापस आ रहे हैं. पहली टीम सुबह 8:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट टी3 पर उतरी. दूसरी टीम दोपहर 2:45 बजे और तीसरी टीम रात 9:50 बजे उतरेगी. 8.45 बजे बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की टीम पहुंची. इसी के साथ बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी अल्जीरिया, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन की यात्रा पूरी करने के बाद हैदराबाद पहुंच गए हैं.
बता दें कि इन प्रतिनिधिमंडलों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा किया था. विदेश से लौटने पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि जयशंकर प्रतिनिधिमंडल से अलग-अलग मिल सकते हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के उनसे एकसाथ मिलने की संभावना है
पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि आतंकियों द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए आतंकवादी हमले के बाद ही ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन मिसाइल हमलों का भी भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था.
33 देशों का किया था दौरा
इन प्रतिनिधिमंडलों ने अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और पूर्वी एशिया जैसे क्षेत्रों में कुल 33 देशों का दौरा किया.

3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप