14 दिन की मेहनत लाई रंग, ‘भैरवम’ ने पहले दिन में कमाए 2.75 करोड़
भैरवम: 30 मई को कराटे किड लेजेंड्स के अलावा साउथ की फिल्म "भैरवम" सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे निर्देशक विजय कनकमेडला ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को लेकर हाल ही में डायरेक्टर ने बताया कि उनकी टीम ने "भैरवम" के लिए 14 दिनों तक दिन-रात मिलकर काम किया. निर्देशक ने टीम की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है. वहीं "भैरवम" की टीम की ये मेहनत अब सिनेमाघरों में वसूल हो रही है, जिसने प्रमोशन और चर्चा ना होने के बीच 2.75 करोड़ की ओपनिंग भारत में हासिल कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 4 करोड़ तक पहुंच गया है. कराटे किड लेजेंड्स की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, इस हॉलीवुड फिल्म ने 1.6 करोड़ की कमाई हासिल की है.
हाल ही में निर्देशक विजय कनकमेडला ने "भैरवम" में अपने तीनों कलाकारों की तारीफ करते हुए बताया कि वे बेहद सहयोगी रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए पूरी टीम ने 14 दिनों तक रात-रात भर शूटिंग की. अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी एक्शन-थ्रिलर "भैरवम" के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए निर्देशक विजय कनकमेडला ने कहा, "शुरुआत में मुझे लगा कि तीन हीरो को संभालना मुश्किल होगा. लेकिन तीनों ने मेरा बहुत साथ दिया. तीनों ऑफ-स्क्रीन भी बहुत अच्छे दोस्त हैं. सेट पर करीब 900 लोग थे और सभी ने दिन-रात मिलकर काम किया."
"भैरवम"' सुपरहिट तमिल फिल्म 'गरुड़न' की रीमेक है, जिसमें सूरी, शशिकुमार और उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्देशक ने फिल्म की कहानी और नए सीरीज में होने वाले बदलाव पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया, "मुझे कमर्शियल एंटरटेनर के तौर पर कहानी बहुत पसंद आई. साथ ही तीन हीरो के साथ काम करने का मौका भी मिला. इसलिए मैंने फिल्म के लिए हां कहा. तेलुगू संस्करण में वही ऑर्गेनिक इमोशन होगा जो ओरिजिनल में था. किरदार और उनकी प्रस्तुति मेरी शैली के अनुसार है. "भैरवम" में वो सभी कमर्शियल वैल्यूज होंगी जो एक तेलुगु फिल्म में होनी चाहिए. आपको लगेगा कि यह फिल्म नई है. आपको लगेगा कि यह ओरिजिनल से बेहतर है. दर्शक रोमांचित महसूस करेंगे."
निर्देशक ने यह भी बताया कि फिल्म का नाम "भैरवम" रखने के पीछे क्या कारण था. उन्होंने बताया, "भैरवम" शीर्षक का चुनाव हमने उसकी कहानी के हिसाब से रखा है. फिल्म में भक्ति भाव का एंगल भी है. जिस गांव पर कहानी आधारित है, उसमें एक भगवान भैरव का मंदिर है, इसी के आधार पर हमने फिल्म का नाम "भैरवम" रखा है. श्री सत्य साईं आर्ट्स बैनर तले केके राधामोहन ने फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म में साईं श्रीनिवास बेलमकोंडा, मनोज मांचू, नारा रोहित के साथ अदिति शंकर, आनंदी और दिव्या पिल्लई मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी