गुजरात की हार ने तोड़े दिल, गिल की बहन और नेहरा के बेटे की आंखें हुईं नम
Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस की टीम IPL 2025 से बाहर हो गई है. महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस से 20 रनों से हार मिली. इस हार के बाद स्टैंड्स में मौजूद गुजरात की टीम के खिलाड़ियों के परिवार वाले भावुक हो गए. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हेड कोच आशीष नेहरा के बेटे और कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील को रोते हुए देखा जा रहा है.
GT की हार के बाद रोने लगीं Shubman Gill की बहन
दरअसल, गुजरात टाइटंस के IPL 2025 से बाहर होने के बाद फैंस और खिलाड़ियों के परिवारों में काफी मायूसी देखने को मिली. मुंबई इंडियंस के हाथों एलिमिनेटर मैच में मिली 20 रनों की हार के बाद स्टैंड्स में बैठे हेड कोच आशीष नेहरा के बेटे को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया. वह अपने आंसू छिपा नहीं पाए और आस-पास के लोग उन्हें हौसला देने की कोशिश करते दिखे. उनके अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल भी हार से काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में भी आंसू साफ देखे जा सकते थे. उन्हें भी दर्शकों द्वारा दिलासा दिया गया. सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
गुजरात टाइटंस का IPL 2025 से सफर समाप्त
बता दें कि यह GT की लगातार तीसरी हार थी. इससे पहले, उन्होंने अपने आखिरी लीग मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हार का सामना किया था. लीग स्टेज के ज्यादातर समय टेबल में टॉप पर रहने के बावजूद उन्हें इन हारों ने MI के खिलाफ एलिमिनेटर में धकेल दिया. फिर एलिमिनेटर मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली MI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यह फैसला उनके लिए सही साबित हुआ क्योंकि उन्होंने अपने 20 ओवरों में 228/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई इंडियंस को मजबूत शुरुआत दी, उन्होंने 84 रनों की ओपनिंग साझेदारी की.
वहीं, GT की फील्डिंग खराब रही. उन्होंने रोहित शर्मा के दो अहम कैच छोड़े. रोहित ने इसका फायदा उठाया और 50 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए, जिससे MI एक बड़ा लक्ष्य देने में मदद मिली. इसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी. इस तरह मुंबई ने मैच में जीत हासिल कर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई.

Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी