देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के मुखिया बने रहेंगे प्रवीण सूद, कार्यकाल बढ़ा
केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मौजूदा निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है. अब वो अगले एक साल तक देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के मुखिया बने रहेंगे. इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) की तरफ से आदेश भी जारी हो गए हैं. जिसके मुताबिक सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद अगले एक साल तक इस पद पर बने रहेंगे. प्रवीण सूद का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा था.
इससे पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI) के डायरेक्टर प्रवीण सूद को एक साल का एक्सटेंशन मिल सकता है. दरअसल बीते सोमवार को नए डायरेक्टर के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें पीएम के साथ CJI संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी शामिल थे. बैठक में किसी भी नए नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी.
नए डायरेक्ट के नाम पर नहीं बनी सहमति
यह बैठक 25 मई को सीबीआई के मौजूदा डायरेक्टर प्रवीण सूद के दो साल के कार्यकाल के खत्म होने से पहले नए डायरेक्ट के नाम पर चर्चा करने के लिए हुई थी. इसको प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित किया गया था. सूत्रों के मुताबिक नए नाम पर एक राय नहीं बनने के बाद सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने पर ही सहमति बनी. हालांकि ये भी कहा जा रहा था कि राहुल गांधी ने सूद का कार्यकाल बढ़ाने पर असहमति नोट दिया था.
कौन हैं आईपीएस प्रवीण सूद?
प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अफसर हैं. CBI डायरेक्टर बनने से पहले वो राज्य के DGP थे. उन्होंने 25 मई, 2023 को CBI डायरेक्टर का पद संभाला था. वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी शिक्षा आईआईटी-दिल्ली से पूरी की है. उन्हें 2024 में रिटायर होना था, लेकिन उन्हें सीबीआई के निदेशक के रूप में दो साल का कार्यकाल दिया गया था.

शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी
गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूकंप के झटकों से जापान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
टीएमसी में नई जिम्मेदारी से सियासी टकराव, कल्याण बनर्जी बने निशाने पर
पूर्व विधायक की पत्नी और बेटे को भी 10-10 साल कैद की सजा
केन-बेतवा विरोध: धोड़न गांव दहला, एक आदिवासी युवक की हत्या
राहुल गांधी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं: वल्लभ
जांच के दौरान 2138 LPG सिलेंडरों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी