एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सुरक्षा कारणों से तेल अवीव की सभी उड़ानें निलंबित
एअर इंडिया की तेल अवीव के लिए उड़ानें अब आठ मई तक निलंबित रहेंगी। विमानन कंपनी ने सोमवार की देर शाम इसकी घोषणा की। पहले छह मई तक इजरायली शहर और भारत के बीच अपनी उड़ानें निलंबित करने का निर्णय लिया था।
यह कदम तेल अवीव में एयरपोर्ट के पास मिसाइल हमले के बाद उठाया गया था। एअर इंडिया ने रविवार को अपनी विमान सेवाओं को मंगलवार तक के लिए निलंबित करने की घोषणा की थी। उस समय दिल्ली से तेल अवीव जा रही उसकी एक उड़ान को तेल अवीव के एयरपोर्ट के पास मिसाइल हमले के कारण अबू धाबी की ओर मोड़ना पड़ा था।
एक हफ्ते में तेल अवीव की होती हैं पांच उड़ानें
एअर इंडिया सामान्य रूप से तेल अवीव के लिए सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित करती हैं। एअर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'तेल अवीव के लिए जाने और वहां से आने वाली हमारी उड़ानें आठ मई तक निलंबित रहेंगी।
एयरलाइन कंपनी ने कहा कि हमारी टीमें प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने में सहायता कर रही हैं। आठ मई तक की यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले यात्रियों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार की छूट या रद कराने पर पूर्ण धन वापसी की सुविधा दी जाएगी।

ईंधन बचत अभियान में CRPF आगे, वाहनों की तेल खपत में की कमी
अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, खनन पक्ष को राहत टली
धार भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, नमाज की अनुमति देने से इनकार
डॉक्टरों ने कहा- समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है
कमलनाथ ने कहा- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ेंगे
बार-बार खुद को साबित करने की बात पर कोहली ने जताई नाराजगी
दामों में बढ़ोतरी का खतरा, ऑयल कंपनियों ने जताई नाराजगी
कंटोरा तिराह से पाटन तक ड्राइव में रोमांच, शराब सप्लायर पकड़ा गया या नहीं?
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन