70 कैदी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक सरेंडर नहीं किया, कोरोना महामारी के चलते कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था
बिलासपुर: डीजीपी ने शपथ पत्र पेश करते हुए हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि प्रदेश की जेलों से 70 से अधिक कैदी लापता हो गए हैं। कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार के आदेश पर कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल पर गए 70 ऐसे कैदी हैं, जिन्होंने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। इन कैदियों के बारे में जेल प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं और क्यों सरेंडर नहीं कर रहे हैं। पैरोल पर रिहा हुए बिलासपुर सेंट्रल जेल के 22 कैदी ऐसे हैं, जिन्होंने आज तक सरेंडर नहीं किया है। परिजनों को बार-बार सूचना देने के बाद भी जब कैदी वापस नहीं लौटे, तो जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों को फरार कैदियों की जानकारी दी।
डीजीपी ने शपथ पत्र में जानकारी दी है कि प्रदेश की पांच सेंट्रल जेलों के 83 कैदी पैरोल से वापस नहीं लौटे, जिनमें से 10 गिरफ्तार हुए और तीन की मौत हो गई। अभी भी प्रदेश भर की जेलों से करीब 70 कैदी पैरोल पर रिहा होने के बाद वापस नहीं लौटे हैं। जो पैरोल पर रिहा होने के बाद वापस नहीं लौटे। कोरोना महामारी के दौरान सरकार के आदेश पर जेल प्रशासन ने अच्छे आचरण वाले कैदियों को पैरोल पर रिहा किया था। बढ़ते कोरोना महामारी के दौरान पैरोल की अवधि कई बार बढ़ाई गई। ऐसे 70 कैदी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने-अपने जेलों में सरेंडर नहीं किया है। इनके बारे में भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जेल प्रशासन ने इन कैदियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।

ईंधन बचत अभियान में CRPF आगे, वाहनों की तेल खपत में की कमी
अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, खनन पक्ष को राहत टली
धार भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, नमाज की अनुमति देने से इनकार
डॉक्टरों ने कहा- समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है
कमलनाथ ने कहा- पेट्रोल-डीजल महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ेंगे
बार-बार खुद को साबित करने की बात पर कोहली ने जताई नाराजगी
दामों में बढ़ोतरी का खतरा, ऑयल कंपनियों ने जताई नाराजगी
कंटोरा तिराह से पाटन तक ड्राइव में रोमांच, शराब सप्लायर पकड़ा गया या नहीं?
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन