'लव जिहाद' मामले: मुस्लिम धर्मगुरुओं की सख्त रुख, न्यायिक कार्रवाई की अपील
भोपाल। शहर में हुए लव जिहाद मामले पर अब मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी सामने आकर इसकी कड़ी खिलाफत की है। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी और शहर मुफ्ती अबुल कलाम कासमी ने अपना वक्तव्य जारी करते हुए लव जिहाद मामले में गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर इस्लामी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने मांग की है। शहर काजी ने कहा कि इस्लाम एक पाक साफ मज़हब है। इस्लाम में लव जिहाद की कोई गुंजाइश नहीं है,लव जिहाद कुछ नही होता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में अच्छे कामों को फैलने के लिए जो कार्य किए जाते है,उन्हे जिहाद कहां जाता है। बुराइयों के लिए इस्लाम में कोई जगह नही है। आरोपियों द्वारा सवाब के लिए लव जिहाद करने वाले बयान पर शहर काजी नदवी ने कहा कि इस्लाम में जिना करना हराम है,गैर मेहराम को देखना भी गुनाह के दायरे में आता है। इस्लाम में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है। अगर कोई फिर भी इस तरह की बाते कर रहा है, तो वह इस्लाम से नावाकिफ है और धर्म को बदनाम कर अपने आप को बर्बाद कर रहा है। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आव्हान करते कहा कि बिना तस्दीक के वह इस तरह की खबरों का प्रसारण नही करें जिससे हमारे देश प्रदेश का अमानो अमान खतरे में पड़े। वही शहर मुफ्ती कासमी ने कहा कि इस्लाम में गैर मेहराम को देखना भी पाप का काम है। जो इसको सही काम बता रहा है उसे सख्त सजा देना चाहिए।

कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज
पंजाब धमाकों पर घमासान, भगवंत मान ने BJP पर लगाए आरोप, पलटवार तेज
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मर के पास से हटाया गया कब्जा
भारत-वियतनाम रिश्तों को नई मजबूती, हैदराबाद हाउस में हुई बड़ी बैठक
BJP पर राहुल का तीखा हमला, कहा- वोट चोरी से जीते सांसद