MI ने दर्ज की 'तीसरी सबसे बड़ी जीत' और बनाया 17वीं बार 'क्लीन स्वीप' का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी लगातार छठी जीत हासिल करने के बाद अंक तालिका में टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है। एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया।
आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब एमआई ने एक सीजन में लगातार छह जीत हासिल की। उन्होंने सबसे पहले सीजन 2008 में ऐसा किया था। इसके बाद सीजन 2017 में भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद मौजूदा सीजन में भी शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद उनकी गाड़ी अब सरपट दौड़ रही है। खास बात यह है कि जब भी एमआई ने पांच या उससे ज्यादा जीत लगातार हासिल की है, तब-तब वे फाइनल (सीजन 2008 को छोड़कर) में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। यह 17वीं बार ऐसा हुआ है जब इस टीम ने 200 प्लस का टारगेट सफलतापूर्वक डिफेंड किया और इतना लक्ष्य सेट करने के बाद एक भी मैच नहीं हारा। यानी पहले बैटिंग करते हुए 200 प्लस रन बनाने के बाद जीत के मामले में एमआई का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है।
एमआई ने यह मैच 100 रनों के बड़े अंतर से जीता। यह रनों के मामले में उनकी तीसरी सबसे बड़ी जीत है। एमआई की सबसे बड़ी जीत 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने 146 रनों से मैच जीता था। इसके बाद वे 2018 में भी केकेआर को उनके ही मैदान पर 102 रनों से हरा चुके हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अब 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हासिल करने के बाद टॉप पर है। दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक हैं लेकिन एमआई का रन रेट बेहतर है। 10 टीमों में केवल एमआई ही एक ऐसी टीम है जिसका नेट रन रेट प्लस एक अंक से ऊपर है।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़