शहनाज गिल बनीं मर्सिडीज की मालकिन, इमोशनल पोस्ट में जताया आभार
सिंगर और अभिनेत्री शहनाज गिल ने आज मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है। शहनाज की इस पोस्ट पर अब सेलेब्स और उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।
शहनाज गिल ने खरीदी मर्सिडीज GLS
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही इन तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। इन तस्वीरों में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में शहनाज बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने यह लुक आज खासतौर पर अपनी नई कार परचेज करने के लिए लिया है। आज शहनाज ने मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। शहनाज ने अपनी बेहतरीन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'सपनों से लेकर ड्राइववे तक। मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं। सच में धन्य महसूस कर रहा हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र आ।'
सेलेब्स के रिएक्शन
शहनाज ने आज जैसे ही नई कार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं वैसे ही कई सेलेब्स ने उन्हें नई लग्जरी कार खरीदने की बधाई दी। अनिल कपूर की बेटी और फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने शहनाज को बधाई दी और लिखा, 'मुझे बहुत गर्व है।' रिया के इस कमेंट पर शहनाज ने उन्हें धन्यवाद भेजा है। हार्डी संधू ने लिखा, 'मुबारकां', वरदान नायक ने लिखा, 'बधाई हो, आप इसके हकदार हैं शहनाज दिल मैं आपके लिए खुश हूं।', कुशा कपिला ने लिखा, 'गड्डी तेरे नाम बड़ी जचदी।'
फैंस ने दी बधाई
सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी शहनाज की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए कमेंट किए हैं। शहनाज के एक फैन ने लिखा, 'बधाई हो, तुमने यह कर दिखाया', एक और फैन ने लिखा, 'माशाअल्लाह अल्लाह हुमा बारिक', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो सना', एक और फैन ने लिखा, 'यह तो बस शुरुआत है', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो गोल्डन गर्ल', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो, यूं ही चमकती रहो', एक और फैन ने लिखा, 'बधाई हो, तमुने जीवन में जीत हासिल कर ली'।
Mercedes GLS की भारत में कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में मर्सिडीज-बेंज GLS की एक्स-शोरूम कीमत आमतौर पर इस प्रकार होती हैं। बेस मॉडल के लिए कीमत 1.34 करोड़ रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 1.39 करोड़ रुपये तक है। जीएलएस पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध हैं।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला