IPL 2025: फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड
Faf du Plessis: IPL 2025 के सीजन में 48वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को केकेआर की टीम 14 रनों से जीतने में कामयाब रही। वहीं इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन फाफ डु प्लेसिस अपनी 45 गेंदों में 62 रनों की पारी दम पर एक बड़ा कारनामा करने में जरूर कामयाब हो गए जिसमें उन्होंने IPL में एक खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का काम किया है।
IPL में 40 से अधिक उम्र में सबसे ज्यादा रन
इंडियन प्रीमियर लीग में जहां अब तक के 18 सालों में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है तो वहीं कुछ ऐसी भी प्लेयर हैं जिनका कमाल उनकी बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा देखने को मिला है, जिसमें एक नाम IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेल रहे फाफ डु प्लेसिस का भी शामिल है। फाफ ने जहां केकेआर के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं वह अब IPL में 40 से अधिक उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। फाफ ने इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को अब पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 40 की उम्र के बाद IPL में कुल 8 मैच खेले थे और उसमें 23.42 के औसत से 164 रन बनाए थे। वहीं फाफ के नाम अब 5 मैचों में 33 के औसत से 165 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमएस धोनी काबिज हैं जिन्होंने IPL में 40 से अधिक उम्र में 62 मैच खेले हैं और 31.04 के औसत से 714 रन बना चुके हैं।
T20 क्रिकेट में 40 से अधिक उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
फाफ डु प्लेसिस T20 क्रिकेट में 40 से अधिक उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में अब पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी गए हैं। डु प्लेसिस ने अब तक 40 की उम्र के बाद से T20 क्रिकेट में कुल 33 मैच खेले हैं, जिसमें वह 36.38 के औसत से 1128 रन बनाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 11 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शोएब मलिक का नाम है जिन्होंने कुल 2201 रन बनाए हैं।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला