बरात में गया परिवार हादसे का शिकार, कार-ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत
उरगा थाना अंतर्गत उमरेली सिवनी मुख्य रोड पर घटना घटी है। जहां ट्रैक्टर से टोचन कर जा रही मिक्सर मशीन से बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। जहां इस हादसे में कार में सवार 10 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं इसकी सूचना तत्काल 112 और 108 वाहन को दी गई। जहां घायलों को चांपा स्थित अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि कार चांपा से कोरबा की तरफ आ रही थीं। वहीं टोचन करके ट्रैक्टर मिक्सर मशीन लेकर सिवनी की तरफ जा रही थी। वहीं सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे मिक्सर मशीन में जा टकराई। वहीं घायल लोगों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जहां चालक को अचानक झपकी आने के बाद सीधे जा टकराया। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के सामने के परखच्चे उड़ गए। वही कार का एक पहिया सड़क से नीचे खेत पर अलग निकलकर बाहर आ गया।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी ली गई घायलों को 108 और 112 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया वहीं घायलों के परिजनों की इसकी सूचना दे दी गई है।

United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
ओवरटेक करने की कोशिश बनी मौत का कारण, एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर
ओवरवेट महिलाओं को क्यों रहता है फाइब्रॉइड का ज्यादा जोखिम?
Mamata Banerjee बोलीं—जनता नहीं हारी, हमें हराया गया
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके